Photo - Twitter/@GWR
Photo - Twitter/@GWR

    Loading

    मुंबई : 30 साल से एक पेशेवर मार्शल आर्टिस्ट (Martial Artist)सैदालवी (Saidalvi) का एक वीडियो (Video) इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें उन्होंने एक साथ 4 रिकॉर्ड (Record) अपने नाम कर लिया है। सैदालवी अक्सर खेल को बढ़ावा देने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। वीडियो देख आप भी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे। 

    गौरतलब है कि @GWR के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो 3 मिनट से भी अधिक समय का है। जिसमें एक साथ कई खेल का प्रदर्शन किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक शख्स लोगों के सिर पर रखे गए नारियल को डंडी से तोड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि शख्स ने एक मिनट में 42 नारियल फोड़ डाले। 

    एक साथ 4 रिकॉर्ड

    बता दें कि सैदालवी नारियल फोड़ने का रिकॉर्ड बनाकर अनानास को काटना शुरू किया। इसके बाद बड़ी ही तेज गति से महज 30 सेकंड में 75 अनानास काटते है। इतना ही नहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैदालवी ने अपने नंगे पांव से महज 30 सकेंड में 36 पाइन बोर्ड को तोड़ डाले। सैदालवी ऐसे ही एक और प्रयोगिता का हिस्सा बनते हैं।