असम : देश में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ (Molestation) और रेप (Rape) के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कभी रोड पर चलते-चलते लड़कियों को छेड़ने के मामले सामने आते हैं तो कभी स्कूल में अध्यापक (Teacher) द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते है। असम से छेड़छाड़ का एक बेहद ही हैरान करने वाल मामला सामने आया है।
दरअसल, समाचार एजेंसी Ani की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला असम के चिरांग के एक स्कूल से सामने आया है। जहां पर एक शिक्षक द्वारा महज 7 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने शिक्षक की पिटाई की।
फिलहाल, शिक्षक को स्कूल से निलम्बित कर दिया गया है और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय वैष्णव ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की है। हमने उनको निलंबित कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी शिक्षक फिलहाल, अभी पुलिस की गिरफ्त में है।
असम: चिरांग के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा 7 साल की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने पर स्थानीय लोगों ने पिटाई की।
जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बिजय वैष्णव ने बताया, “शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज़ की है। हमने उनको निलंबित कर दिया है। वह अभी पुलिस की गिरफ्त में है।”(24.11) pic.twitter.com/T4I0GkdGwQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2022
आपको बता दें कि किसी शिक्षक द्वारा स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का यह पहला मामला सामने नहीं आया है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आती है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया था। जिसमें एक महिला शिक्षिका पर स्कूल में छात्रों के साथ अश्लील वीडियो शूट करने का मामला सामने आया था।