Photo: @ANI/Twitter
Photo: @ANI/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Luv Agarwal) ने गुरुवार को कहा कि, भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी जा रही है, लेकिन कई देशों में कोरोना मामलों की संख्या दिनबदिन बढ़ रही है। 

    उन्होंने कहा कि, दुनिया के कई देशों में कोविड के मामलों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है। यह आंकड़ें दैनिक आधार पर बढ़ते मामलों के मद्देनजर है। आज भी, दुनिया में प्रतिदिन लगभग 15,00,000 मामले सामने आते हैं। जबकि, अब भी कई देशों में कोविड के मामले की गति में वृद्धि जारी है।

    अग्रवाल ने आगे कहा, ”भारत में कोविड के मामलों में तेज कमी देखी गई है। भारत में साप्ताहिक आधार पर औसतन लगभग 11,000 कोविड मामले दर्ज किए जाते हैं। भारत में केवल 0.7% वैश्विक मामले दर्ज किए जाते हैं।”

     एक राज्य में 10,000 से अधिक सक्रिय मामले

    उन्होंने कहा, देश में केवल एक राज्य में 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं और 2 राज्यों में 5,000 से 10,000 के बीच सक्रिय मामले हैं। शेष राज्यों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम में देश के सक्रिय मामलों का 50% हिस्सा है। भारत में औसत साप्ताहिक कोविड सकारात्मकता दर 0.99% है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगभग 77,000 है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में भारत में केवल 6,561 मामले सामने आए हैं।

    भारत में औसत साप्ताहिक कोविड सकारात्मकता दर 0.99% है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगभग 77,000 है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में भारत में केवल 6,561 मामले सामने आए हैं।

    अग्रवाल ने कहा कि, अन्य देशों की तुलना में भारत में मरने वालों की संख्या में कमी आई है। 2-8 फरवरी तक भारत में औसतन 615 मौतें हुई हैं। पिछले एक सप्ताह में कोविड से 144 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में मौतों की संख्या में 76.6% की भारी गिरावट देखी गई है, जो की अच्छी बात है। 

    सामने आए 6,561 कोरोना पॉजिटिव मामले

    उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, आज देश में 6,561 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। इसी के साथ ही कोरोना के मामले बढ़कर 4,29,45,160 हो गए, जबकि सक्रिय मामले घटकर 77,152 हो गए है। वहीं, 142 और लोगों की इस खतरनाक बीमारी से मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,14,388 हो गई है।