tejaswi yadav
File Photo

    Loading

    पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री ( Deputy Chief Minister) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुझे बिहार का सीएम नही बनना है। बल्कि केंद्र से भाजपा (BJP) को हटाना है बिहार से हमने उन्हें हटाया है। अब केंद्र से भी हटाना है। बिहार में शियासी उठापठक के बाद से ही तेजस्वी यादव आये दिन भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।  

      2023 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के एक सवाल पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी कोई लालसा नहीं है कुछ बनने की। हमारा एकमात्र लक्ष्य था कि भाजपा और RSS को गद्दी से कैसे हटाने का काम करें। बिहार से हमने उन्हें हटाया और अब केंद्र से हटाना है।

    बिहार की राजनीती में चर्चा है कि बिहार के सीएम नितीश कुमार जल्द ही तेजस्वी यादव को राज्य की कमान सौंप देंगे जिससे केंद्र की राजनीती पर फोकस किया जा सके। इसको लेकर आरजेडी और जेडीयू में सहमती बन गई है। वहीँ इसको लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं का कहना है कि सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तेजस्वी का सीएम बनना तय है। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले वह बिहार के मुख्य मंत्री बन जाएंगे।