PANIPAT

    Loading

    पानीपत. हरियाणा (Haryana) से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। यहाँ के जिले पानीपत (Panipat) के एक घर से 3 इंसानों का कंकाल (Skeleton) मिलने से बुरी तरह मच गया। अब तक जानकारी के मुताबिक यहाँ के एक घर में एक जगह से लगातार कीड़े निकलने के बाद जब फर्श की खुदाई कराई गयी तो इसके नीचे से 3 कंकालों को बरामद किया गया है। वहीं अब पुलिस भी मौके पर पहुंचकर अपनी कानूनी कार्रवाई शुरू कर चुकी  है।

    दरअसल घटना के अनुसार पानीपत के बबैल रोड पर शिव नगर के एक घर में बीते मंगलवार को 3 कंकाल मिले हैं। इस घर में एक जगह से लगातार कीड़े निकलते रहते थे। जन इसका यह पता लगाने के लिए कि यहां से ही कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खुदाई की गई। वहीं करीब 3 फीट पर ही एक कंकाल मिल गया। इसपर मजदूरों ने शोर मचाया। इसके बाद थोड़ी और खोदाई हुई तो वहां पर दो और कंकाल और बरामद हुए।

    इसके बाद यहाँ काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस के कंट्रोल नंबर पर काल इसकी जानकारी दी। पहले तो यहाँ की संबंधित चौकी से पुलिस पहुंची। जब मामला गंभीर होता दिखा तो खुद पुलिस अधीक्षक शशांक सावन अपनी टीम के साथ वहां आ पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि इन्बमद हुए कंकालों से एक कंकाल महिला का और दो कंकाल बच्चों के है।

    इसके साथ ही पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि पवन नाम के व्यक्ति ने 2018 को अहसान अली नामक व्यक्ति से यह मकान खरीदा था। जबकि अहसान अली, खुद जगदीश नगर में रहता था। ऐसा अब शक है कि अहसान अली ने ही अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर उनके शव को इस जमीन में दफना रखा था।

    इधर, थाना किला के SHO महिपाल ने घटना पर जानकारी दी कि पवन के मकान से बरामद कंकाल केस की जांच अब शुरू कर दी गई है। DNA टेस्ट के लिए बुधवार को कंकालों से जरुरी सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कंकाल मिलने के मामले में पुलिस इस केस के हर पहलु को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। फिलहाल तफ्तीश के बाद ही मामले की सहीं जानकारी बहार आएगी।