nia
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की अन्य बड़ी खबर के अनुसार, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का शिकंजा अब और भी कसता जा रहा है। दरअसल  एक हफ्ते के अंदर अब NIA ने दूसरी बार अपनी रेड मारी है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ एक हफ्ते में दूसरा बड़ा एक्शन लिया गया है। फिलहाल कई राज्यों में छापेमारी जारी है। अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 170 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ कार्रवाई में मंगलवार को असम के विभिन्न जिलों से संगठन के 25 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा 10 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गोलपारा से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पांच को कामरूप (ग्रामीण) में और तीन को धुबरी में गिरफ्तार किया गया। वहीं, बारपेटा, बक्सा, दरांग, उदलगुरी और करीमगंज में भी गिरफ्तारियां की गईं। 

    बता दें कि इससे पहले बीते 22 सितंबर को NIA ने कार्रवाई करते हुए PFI के 100 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किया था। ऐसा भी कहा जा रहा है कि, पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार को छापेमारी हुई है।