MODI
File Photo

Loading

नयी दिल्ली. आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही आज BJP और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि प्रेषित की है।

आज PM मोदी ने ट्वीट किया कि, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।” वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक शांति वन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि, भारत के पहले और सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री नेहरू का 1964 में निधन हो गया था।