नई दिल्ली. आज यानी मंगलवार को, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की चौथी पुण्यतिथि है। इस खास दिन पर पूरा देश आज उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं आज दिन की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म (President Draupadi Murmu), उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और PMनरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उन्हें सदैव अटल स्मृति जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर एक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays floral tribute to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee on his death anniversary, at Sadaiv Atal. pic.twitter.com/FKBbnrhjbe
— ANI (@ANI) August 16, 2022
#WATCH | Delhi: Vice President Jagdeep Dhankhar pays floral tribute to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee on his death anniversary, at Sadaiv Atal. pic.twitter.com/yLvKbKNFNs
— ANI (@ANI) August 16, 2022
आज अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल सदैव अटल पर सुबह 7 बजे पुष्पांजलि और प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस ख़ास कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के बड़े नेता भी शामिल हुए।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu pays floral tribute to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee on his death anniversary, at Sadaiv Atal. pic.twitter.com/044qWd9R6y
— ANI (@ANI) August 16, 2022
Delhi | Prime Minister Narendra Modi pays floral tribute to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee on his death anniversary, at Sadaiv Atal. pic.twitter.com/QSxVZ14huV
— ANI (@ANI) August 16, 2022
Former President Ram Nath Kovind, Lok Sabha Speaker Om Birla, and BJP national president JP Nadda pay floral tributes to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee on his death anniversary, at Sadaiv Atal. pic.twitter.com/cb15bTk7Ld
— ANI (@ANI) August 16, 2022
गौरतलब है कि, “सदैव अटल” स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक है। साल 2018 में आज ही के दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। बता दें कि, वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया था।
Delhi | Union Home Minister Amit Shah and Defence Minister Rajnath Singh pay floral tributes to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee on his death anniversary, at Sadaiv Atal. pic.twitter.com/x8ItJbRwVI
— ANI (@ANI) August 16, 2022
जान लें कि पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। साथ ही वे BJP के सह-संस्थापक भी थे। वे भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। हालांकि, एक बार वे मात्र 13 दिन और दूसरी बार 13 महीने के लिए देश के मुख्यमंत्री बने थे।