bhagwant-mann
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के CM भगवंत मान (Bhagwant Mann)आज एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बाबत आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग के मुताबिक, “मुख्यमंत्री एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर के साथ उनका विवाह संपन्न होगा।”

    गौरतलब है कि पंजाब के CM भगवंत मान (48) का आज यानी गुरुवार को दूसरा विवाह होने जा रहा है। आज वह हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर (32) के साथ शाम को चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में फेरे लेंगे। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा अरविंद केजरीवाल का परिवार भी मुख्य रूप से शामिल होगा।

    बता दें कि भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से उनका बीते 2015 में तलाक हो गया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं। जो अब अपनी मां के साथ अमेरिका में ही रहते हैं।

    वहीँ डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी की रहने वाली बताई जा रहीं हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से अपनी MBBS की पढ़ाई की है। फिलहाल वे राजपुरा में रहती हैं। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो डॉ। गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की हाफी अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया है।

    ऐसी भी खबर है किभगवंत और गुरप्रीत की बीते 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय मान संगरूर से सांसद थे। साथ ही वे मान के मुख्यमंत्री  पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं। गुरप्रीत कौर अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। उनकी एक बहन ऑस्ट्रेलिया तो दूसरी बहन अमेरिका में रहती है।