टमाटर (Photo Credits-ANI Twitter)
टमाटर (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: आम जनता को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है। टमाटर (Tomato Price Hike) के बढ़ते दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन सब के बीच खबर है कि आने वाले दो महीने तक बढ़ते दामों से राहत नहीं मिल रही है। कर्नाटक में टमाटर की ज्यादा पैदावार होती है लेकिन भारी बारिश के कारण वहां भी फसलें खराब हुई हैं। 

    ज्ञात हो कि दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, चेन्नई सहित हर जगह टमाटर के दामों में तेजी जारी है। अक्टूबर- दिसंबर के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से सबसे ज्यादा बाजार में टमाटर की सप्लाई होती है। लेकिन इन राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने से सप्लाई पर असर पड़ा है। 

    गौर हो कि टमाटर के दाम बढ़ने की वजह फसल खराब होने से कमी और डीजल के दामों में बढ़ोतरी भी होना है। क्योंकि तेल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ जाती है। जिसके चलते उसका सीधा असर कीमत पड़ता है। दिल्ली में टमाटर की कीमत 60 से 90 रुपये प्रति किलो चल रहा है। मुंबई में टमाटर 80 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है।