हिमाचल और कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही; बिहार, मध्यप्रदेश में रेड अलर्ट

    Loading

    नई दिल्ली: बारिश को तरसते उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। वह भी ऐसा एक्टिव हुआ है कि, दो राज्यों में तबाही मचा दिया है। पिछले एक महीने से बारिश के इंतजार में बैठे उत्तर भारतीय राज्यों में मानसून ने अपनी रफ़्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान में जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बादल फटने से जोरदार तबाही मची है। 

    हिमाचल में बही गाड़ियां

    हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बादल फटने से जोरदार तबाही मची है। जिले के मशहूर पर्यटन भागसू नाग में आई बढ़ा से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं सैकड़ो वाहन बाह गए। कुल्लू के सरवरी नदी में बारिश के वजह से जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण नदी का पानी घरों में घुसने के कारण लोगों को अपना घर छोड़ दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। 

    वहीं राज्य के कई जिलों में सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। राज्य में हुई बारिश के कारण मंडी-पठानकोट हाईवे पर राजोला में बना पुल क्षतिग्रत होगया है। जिसके कारण दोनों तरफ गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है। राज्य का एक और प्रमुख जिला कांगड़ा में भी जोरदार बारिश के वजह से बाढ़ के जैसे हालात बन गए हैं। 

    बारिश के कारण स्थिति पर कड़ी नजर

    देवभूमि में बारिश से बिगड़े हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारी राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

    इसके पहले गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की थी। इस दौरान गृहमंत्री ने हिमाचल को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। 

    जम्मू-कश्मीर में बढ़ से तबाही

    रविवार को बादल फटने से सेन्ट्रल कश्मीर के गांदरबल में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कई घरों, दुकानों और सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशासन ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। कश्मीर के साथ-साथ जम्मू में भी बारिश से स्थिति बिगाड़ गई है। सड़के पूरी तरह जलमग्न हो गई। 

    उत्तराखंड में भी लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ ने हालात गंभीर बन गए हैं । चमोली जिले में  बहरी बारिश के कारण भूस्खलन होने से ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे न. 7 ब्लॉक हो गया। वहीं उत्तरकाशी में भी लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। 

    मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 

    मौसम विभाग ने बिहार और मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आने वाले कुछ दिन मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने की बात कही है। जिसके कारण पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी भोपाल सहित आस पास के जिलों में कल से बारिश शुरू है। 

    बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट

    बिहार में मौसम विभाग ने बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ पूर्वी और चम्पारण में भारी बारिश  होने की बात भी कही है। IMD के मुताबिक 24 से 48 घंटे के अंदर बिहार के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व के जिलों में 17 मिलीमीटर तक, पूर्वी-पश्चिम चंपारण में 65 मिलीमीटर, पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय सहित 14 जिलों में 3 से 12 मिलीमीटर तक भारी बारिश होने की संभावना है। 

    राजस्थान में बिजली गिरने से 11 की मौत 

    राजस्थान में आसमानी बिजली ने बड़ी आफत मचाई है। जयपुर के आमेर में पहाड़ी पर बने वाच टावर पर बिजली गिरने से करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई घायल हो गए हैं। वहीं बारिश की बात करें तो पूरे राज्य में मानसून फ़ैल चूका है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में रविवार रात को जोरदार बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग में राज्य में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।