Toxic foam seen floating in Yamuna river, watch video
File Photo

    Loading

    दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में बहने वाली यमुना नदी (Yamuna River) के एक बार फिर से दूषित (Polluted) होने की खबर है। दिल्ली के कालिंदी कुंज में स्थित यमुना नदी में एक बार फिर जहरीले झाग (Toxic Foam) तैरते दिखाई दे रहे हैं। यमुना नदी की सतह पर तैरते दिखे झाग बेहद जहरीला बताए जा रहे हैं। इससे पहले यमुना के पानी में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने को लेकर दिल्ली सरकार कई बार चिंता जता चुकी है, लेकिन अब तक इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सका है।

    माना जाता है कि, फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल पानी से भी नदी में प्रदूषक तत्व का स्तर बढ़ जाता है। नदी के पानी में छोड़े गए केमिकल से नदी का पानी दूषित हो जाता है और ज़हरीले झाग के रूप में उभर का पानी के ऊपर तैरता दिखाई देते हैं। बता दें कि, इससे पहले भी दिल्ली सरकार और पर्यावरण एक्टिविस्ट दिल्ली में ऐसे मामलों पर कड़े कदम उठाने की अपील कर चुके हैं।

    मार्च में भी इसी तरह की तस्वीरें सामने आई थी जिसके बाद दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बताया था कि, गंभीर जल संकट पर काबू पाने के लिए जल बोर्ड ने यमुना नदी में अनुपचारित प्रदूषकों को बहने से तुरंत रोकने प्रयास किए जाएं। राघव चड्ढा ने यमुना में बढ़ते अमोनिया के मुद्दे को लेकर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भी मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।