MANIK-SAHA
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली. त्रिपुरा (Tripura) से मिली बड़ी खबर के अनुसार आज यहां माणिक साहा (Manik Saha), अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज शामिल होंगे।

जी हां, आज त्रिपुरा में नई सरकार का शपथग्रहण आज होगा। आज माणिक साहा कैबिनेट आज पद और गोपनीयता की शपथ लेगी। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

उनके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। जानकारी हो कि, माणिक साहा को बीते सोमवार 6 मार्च को सर्वसम्मति से विधायकों का नेता चुना गया था। वहीं जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लगभग 10।35 बजे असम के गुवाहाटी से सीधा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि माणिक शाह के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विवेकानंद मैदान को चुना गया है।

जानकारी हो कि त्रिपुरा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में  BJP ने 60 में 32 सीटों पर विजय हासिल की थी। जबकि उसकी सहयोगी पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज कराई। इस तरह से चुनाव में 81।1% वोटिंग रिकॉर्ड की गई। इस चुनाव में कुल 259 उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाया था। BJP और IPFT ने चुनाव पूर्व गठबंधन कर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इस गठबंधन में BJP को 55 तो सहयोगी दल को 5 सीट मिली थीं।