FILE- PHOTO
FILE- PHOTO

Loading

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के एक ट्वीट करते से भारत की राजनीति (politics of India) में भूचाल आ गया। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के उत्पीड़न के माध्यम से भारत में लोकतंत्र से समझौता किया जा रहा है, इस पर ध्यान देने के लिए जर्मन विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर (Richard Walker) को धन्यवाद। अब इसको लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस में ट्वीटर वार शुरू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। 

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद। याद रखें, भारतीय न्यायपालिका विदेशी हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं हो सकती है।  

इससे पहले कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने लिखा कि “राहुल गांधी के उत्पीड़न के माध्यम से भारत में लोकतंत्र से समझौता किया जा रहा है, इस पर ध्यान देने के लिए” जर्मन विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर को धन्यवाद।

बता दें कि राहुल गांधी का मामला उठाते हुए जर्मन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने पहली बार टिप्पणी की। बताया जा रहा है कि उन्होंने राहुल गांधी के मामले को लेकर लोकतंत्र से जोड़ा है। उनका मानना है कि इस मामले से लोकतंत्र के समझौता हो रहा है।