truss
Pic : Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. एक अन्य बड़ी खबर के अनुसार ब्रिटेन की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस (Elizabeth Truss) आज यानी गुरुवार 31 मार्च को एक दिन के भारत दौरे (India Visit) पर आ रही हैं। इसी क्रम में ट्रस आज नई दिल्ली में शाम 5 बजे विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच बाइलेटरल, रीजनल और म्यूचुअल इंटरेस्ट के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन और जरुरी चर्चा हो सकती है।

    अपने इस दौरे के दौरान वे यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को रोकने के लिए लोकतांत्रिक देशों के मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित करेंगी। वहीं ट्रस की भारत यात्रा के संबंध में ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है, “विदेश मंत्री लिस ट्रस पिछले महीने यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण के बाद एक व्यापक राजनयिक प्रयास के तहत आज भारत में हैं।” 

    इसके साथ ही ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा, “भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ बैठक में ट्रस यूक्रेन पर रूस का आक्रमण रोकने, ताकत के दम पर शासन करने की आशंका कम करने और वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोकतांत्रिक देशों के मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित करेंगी।” 

    पता हो कि बीते कुछ दिनों में कई विदेशी गणमान्य लोगों ने भारत की यात्राएं की है। वहीं अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह भी बीते बुधवार को भारत पहुंचे, जबकि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी आज भारत आएंगे। बात दें कि विदेश मंत्री के तौर पर ट्रस की यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वह बीते साल 2021 के अक्टूबर में भी भारत आईं थी।