केंद्रीय मंत्री आरके सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Ukraine War) थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी दुनिया की नजरें यहां टिकी हुई हैं। इन सब के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम बड़ी ही तेजी से जारी है। मोदी सरकार (Modi Govt) की तरफ से ‘ऑपरेशन गंगा’ (Operation Ganga) के तहत लोगों को यूक्रेन से भारत लाया जा रहा है। इसी कड़ी में दोपहर एक और फ्लाइट बुडापेस्ट से राजधानी दिल्ली पहुंची हैं। जहां केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने इन छात्रों का स्वागत किया है। 

    ज्ञात हो कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंची। इस दौरान छात्रों से मिलने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार कटिबद्ध है कि हम लोग हर भारतीय को वहां से सुरक्षित निकालेंगे। 4 मत्रियों को बच्चों को निकालने के लिए काम सौंपा गया है। छात्र-छात्राओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है, बच्चे उस पर सहायता ले सकते हैं।

    देखें वीडियो-

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह एयरपोर्ट पहुंचे-

    गौर हो कि इससे पहले आज सुबह एयर इंडिया की सातवीं फ्लाइट 182 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची है। एयर इंडिया का विमान IX1202 मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा जहां इन भारतीय नागरिकों का केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने स्वागत किया है।