giriraj-singh
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चारों तरफ एक बार फिर माहौल गरमा गया है। जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) को लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) के लिए कड़ा कानून बनाने की बात की है। उन्होंने कहा कि भारत में आज समय आ गया है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए, यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कड़ा कानून बने। 

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि अखण्ड भारत को देखें तो जहां-जहां बहुसंख्यक की आबादी गिरी, बांग्लादेश हो या पाकिस्तान वहां लोकतंत्र न के बराबर है। भारत में कश्मीर को देखें, केरल को देखें, बिहार के पूर्वांचल को देखें, बंगाल को देखें यहां सामाजिक समरसता टूट रही है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक कड़ा कानून बनाने की जरूरत है

    दरअसल, उन्होंने इससे पहले यह भी कहा था कि चीन ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए ‘वन चाइल्ड (एक बच्चे की नीति) लागू की और विकास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, चीन में प्रति मिनट दस बच्चे पैदा होते हैं और भारत में प्रति मिनट तीस बच्चे पैदा होते हैं। हम चीन का कैसे मुकाबला करेंगे?

    आपको बता दें कि यह संख्या भारत को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बनाता है। 2019 का जनसंख्या नियंत्रण बिल कहता है कि प्रत्येक कपल टू चाइल्ड पॉलिसी को अपनाएंगे यानी की दो से अधिक संतान नहीं होगी। हालांकि, 2022 में इसे वापस ले लिया गया था। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे लागू करने की बात कही है। इससे हो रहे नुकसान के बारे में उन्होंने खुलकर बात की है।