केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Photo Credits-ANI Twitter)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) ने संसद में केंद्र सरकार (Modi Govt) की जमकर आलोचना की थी। इस दौरान कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर भी निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते चीन और पाकिस्तान साथ आ गए। कांग्रेस नेता के इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारी विकास नीति सफल हुई है। राहुल गांधी विरोध की राजनीति करते हैं।  

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी विदेश नीति सफल हुई है और मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। राहुल गांधी कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि वो विरोध की राजनीति कर रहे हैं। 

    नितिन गडकरी ने राहुल गांधी पर बोला हमला-

    वहीं नितिन गडकरी ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत सफल मुख्यमंत्री हैं, कानून-व्यवस्था के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य​ किया है। उन्होंने पहली बार UP का गुंडाराज समाप्त किया और प्रदेश में विकास हो रहा है। 5 साल के अंदर उत्तर प्रदेश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर हुआ है।