गिरिराज सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)
गिरिराज सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। आज दूसरे चरण के लिए प्रचार थम जाएगा। लेकिन धीरे-धीरे राज्य चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं के निशाने पर सपा चीफ अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) बने हुए हैं। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन गुंडागर्दी की सरकार यूपी में लौटकर नहीं आएगी।

    ज्ञात हो कि सपा चीफ के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उनका चेहरा बता रहा है कि अब गुंडागर्दी की सरकार उत्तर प्रदेश में लौटकर नहीं आएगी। चाहे वे कितने भी कट्टरपंथियों को जोड़ने की कोशिश कर ले। अखिलेश यादव कितना भी हिजाब का आंदोलन चला ले।

    गिरिराज सिंह का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-

    उन्होंने कहा कि वे (अखिलेश यादव) आज़म ख़ान, अतीक अहमद को प्रगतिशील कह रहे हैं। अगर ये लोग प्रगतिशील है तो उत्तर प्रदेश की जनता भी इन्हें प्रगति के रास्ते पर बाहर भेज देगी। वैसे राज्य में दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है। दूसरे फेज के तहत 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है।