Mulayam-Singh-Yadav
File Photo

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SAPA) के नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत अभी भी नाजुक है। उनका इलाज अभी भी ICU में ही इलाज चल रहा है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    बता दें कि, मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में तकलीफ और निम्न रक्तचाप की शिकायत की वजह से पिछले महीने ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सूत्रों ने बताया कि मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    गौरतलब है कि, पिछले साल पेट में तकलीफ के चलते मुलायम सिंह यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम को पेट में सूजन और दर्द की तकलीफ थी। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। जिसके बाद कोलोनोस्कोपी करके आंत की सफाई की गई थी। फिर सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। 

    ज्ञात हो कि, मुयालम सिंह के चाहने वाले और उनके कार्यकर्ता उनकी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उनके ठीक होने के लिए लोग पूजा पाठ भी कारवा रहे हैं। अस्पताल में भी डॉक्टर उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।