नई दिल्ली : देश के कुछ राज्यों में जहां कल धूमधाम से होली मनाई गई तो वहीं होली का जश्न आज भी जा रही है। क्योंकि आज देशभर में लोग होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। क्या आम क्या खास सभी रंगों के इस त्यौहार को मानाने में मशगुल हैं। तो वहीं अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर के होली सेलिब्रेशन का विडियो सामने आया है। जहां पर होली का लुफ्त उठाने के लिए US सेक्रेट्री जीना रायमोंडो भी पहुंची हुई हैं।
बता दें कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो (Gina Raimondo) होली समारोह में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) के आवास पर पहुंचीं।
Delhi | US Secretary of Commerce Gina Raimondo arrives at the residence of Defence Minister Rajnath Singh to participate in #Holi celebrations. pic.twitter.com/otO4nRmsSn
— ANI (@ANI) March 8, 2023
जहां पर उन्होंने होली समारोह में भाग लिया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वो भारत में होली को काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रही रही हैं। साथ ही गानों पर झूमती हुई नजर आ रही है।
#WATCH | “It’s an honour for me to be here on such a holiday. I felt so welcomed by the Minister, it’s fantastic. Happy Holi!” says US Secretary of Commerce Gina Raimondo as she participates in #Holi celebrations at the residence of Defence Minister Rajnath Singh in Delhi pic.twitter.com/lf2cy9ZCD0
— ANI (@ANI) March 8, 2023
गौरतलब है कि दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली समारोह में भाग लेने के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने कहा, “इस तरह की छुट्टी पर यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे मंत्री द्वारा इतना स्वागत महसूस हुआ, यह शानदार है। होली मुबारक!”