Police registered a case against farmer leader Rakesh Tikait and 12 others for violating Section 144
File

    Loading

    नई दिल्ली: कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर घमासान देश में घमासान मचा हुआ है। किसानों ने केंद्र (Modi Govt) के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इन सब के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने यूपी (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) बुलाई है। इस महापंचायत में पूरे देश के 300 से अधिक संगठन शामिल होने वाले हैं। साथ ही 7 लाख किसानों के शामिल होने की खबर है। महापंचायत को लेकर मुजफ्फरनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

    ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने जा रही किसान महापंचायत में 60 किसान संगठन, अन्य कर्मचारी, मजदुर, छात्र, रिटायर्ड अफसरों सहित सामाजिक संगठनों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इस महापंचायत पर सरकार सहित विपक्षी पार्टियों की नजरें टिकी हुई है। इस मोर्चे के सदस्यों को ऐसा लग रहा है कि महापंचायत से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। 

    ज्ञात हो कि 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत होने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जीआईसी ग्राउंड में सभी इंतजाम हो गए हैं। बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का पूरा परिवार इसे सफल बनाने के तहत हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। जीआईसी ग्राउंड में लग रहे टेंट और इसके तैयारियों की पूरी जिम्मेदारी राकेश टिकैत के बेटे को दी गई है। कई राज्यों से किसान यहां पहुंच रहे हैं।