avalanche
Pic: ANI

    Loading

    नईदिल्ली/केदारनाथ. उत्तरखंड (Uttrakhand) से आ रही सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, आज यहां के हिमालय क्षेत्र सुबह फिर हिमस्खलन (Avlanche) हुआ है। लेकिन केदारनाथ मंदिर को इससे कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।  मामले पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि, केदारनाथ की पहाड़ियों पर हिमस्खलन हुआ है।  लेकिन मंदिर सुरक्षित है।  मंदिर को इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

    केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं

    घटना पर बोलते हुए आज श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि, हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।  वहीं इस घटना का सोशल मीडिया में एक विडियो भी वायरल हुआ है, जिसमे हिमालय क्षेत्र में हुए इस  हिमस्खलन को साफ़ देखा जा सकता है।  हालाँकि घटना से जान-माल के नुक्सान की अब तक कोई खबर नहीं है, वहीं केदारनाथ की पहाड़ियों पर हुई इस हिमस्खलन से मंदिर भी बिल्कुल सुरक्षित है। 

    गौरतलब है कि बीते 23 सितंबर को भी वित्र केदारनाथ मंदिर के आसपास के पहाड़ों में गुरुवार शाम 6:30 बजे के करीब हिमस्खलन हुआ था। हिमस्खलन की चपेट में आने वाले क्षेत्र को चोराबाड़ी ग्लेशियर कैचमेंट एरिया के रूप में जाना जाता है। यह स्थान केदारनाथ मंदिर परिसर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  इस एवलांच में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।