rajnath
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली.  सुबह की बड़ी खबर के अनुसार आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) इस बार उत्‍तराखंड (Uttrakhand)  में सैनिकों के साथ दशहरा मना रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने आज चमोली के औली सैन्य स्टेशन में विजयदशमी के ख़ास अवसर पर ‘शस्त्र पूजा’ की।  वे आज  सीमा पर सेना और ITBP की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करेंगे।

    दरअसल आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा से सटे देश के अंतिम गांव माणा के साथ ही औली में सेना के साथ उनका दशहरा पर्व मनाने का कार्यक्रम है। इसके सतह ही आज रक्षा मंत्री भगवान नारायण के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। 

    आज अपने कार्यक्रम के तहत रक्षा मंत्री बुसुबह साढ़े आठ बजे औली पहुंचें। यहां पर सेना के जवानों की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम में भाग लिया और इसके बाद वे अब माणा रवाना होंगे। 

    आज यहां पर वे सेना की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करने के साथ ही सेना के जवानों के दशहरा भी मनाएंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना करेंगे। बदरीनाथ धाम में दर्शन के बाद उसी दिन देहरादून के रवाना हो जाएंगे।

    गौरतलब है कि, उत्तराखंड में चीन से सटी चमोली जनपद की सीमा इस समय सर्वाधिक संवेदनशील है। चमोली की मलारी घाटी में स्थित बाड़ाहोती में चीन ने वर्ष 2014 से 2018 तक करीब दस बार बड़ी घुसपैठ की थी। इन्‍हें ITBP के जवानों ने नाकाम कर दिया। ऐसे में बाड़ाहोती में सेना और ITBP हमेश अलर्ट रहती है।

    जानकारी दे दें कि, भारत का अंतिम गांव माणा चमोली जनपद में बदरीनाथ से 3 किमी दूर 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह अपनी अनूठी परंपराओं के लिए भी जाना जाता है। यहां रडंपा जनजाति के लोग रहते हैं। वहीं न से सटी चमोली जनपद की सीमा के चलते भारतीय सेना यहां बहुत अधिक सावधान रहती है।