
नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Vaccination for Child) का तांडव जारी है। इन सब के बीच देश में आज से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। इसकी तस्वीरें देश के कोने-कोने से सामने आई हैं। राजधानी दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से लेकर जम्मू (Jammu) और गुजरात (Gujarat) तक बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों की संख्या लगभग 1,40,00,000 हैं। उन्हें कोवैक्सीन देने के लिए कहा गया है। आज से प्रदेश में 2,150 केंद्रों में वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। लखनऊ में 39 केंद्र बनाए हैं, जहां 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन की डोज दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा रही है। pic.twitter.com/ZoDA1tKxDP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2022
वहीं गुजरात के अहमदाबाद में एक वैक्सीनेशन सेंटर में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज दी जा रही है। एक डॉक्टर ने बताया कि हमने अपने इलाके में वैक्सीन देने के लिए 2 स्कूलों को चुना है। आज यहां 600 बच्चों को वैक्सीन की डोज़ देंगे। हम कोवैक्सिन की डोज दे रहे हैं।
Gujarat | Vaccination for children aged 15-18 years begins in Ahmedabad
“We’ve made a micro plan as per which we’ll vaccinate 600 students above 15 years of age with COVAXIN,” says Dr Rajnikanth Contractor, Medical Officer-In-Charge of Chandlodiya Urban Health Center, AMC pic.twitter.com/SNOXLNxY0K
— ANI (@ANI) January 3, 2022
राजधानी दिल्ली में 15-18 साल के बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गयी है। तस्वीरें दिल्ली के लक्ष्मी नगर के RSKV अस्पताल से हैं।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 15-18 साल के बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हो रही है। तस्वीरें दिल्ली के लक्ष्मी नगर के RSKV अस्पताल से हैं। pic.twitter.com/F1IjGHRZYT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2022
चंडीगढ़ में एक स्कूल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज़ दी गई।
चंडीगढ़ में एक स्कूल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज़ दी गई। #Covid_19 pic.twitter.com/2W28CrWN9B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2022
जम्मू: 15 से 18 साल के बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई।
जम्मू: 15 से 18 साल के बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई।
वैक्सीन लगवाने आए सोहम गुप्ता ने बताया, “वैक्सीन लगवाने के बाद एक आत्मविश्वास आया है कि अब कोविड दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बाहर जा सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि इसके बाद स्कूल जल्द खुलेंगे।” pic.twitter.com/F1Nk2UfJjk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2022
बिहार: पटना में 15 से 18 साल के बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत की।
बिहार: पटना में 15 से 18 साल के बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत की। pic.twitter.com/vz6B8MjMgd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2022
दूसरी तरफ गुजरात के गांधीनगर में 15-18 साल के बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत की। देश में कोरोना के आज 33 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 123 लोगों की मृत्यु हुई है। नए मामलों के सामने आने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 45 हजार के पार चली गई है।