Vande Bharat
Vande Bharat

    Loading

    नई दिल्ली : अपने गति के लिए जाने वाले वाली भारत की बहुप्रतीक्षित वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन का एक्सीडेंट (accident) हो गया। गनीमत रही की जनहानि नहीं हुई। मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) से गुजरात के गांधीनगर (Gandhinagar) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस वटवा स्टेशन से मणिनगर जा रही भैंसों के झुंड से टकरा गई और दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें वंदे भारत ट्रेन के इंजान का अगला हिसा टूट कर अलग हो गया।

    पश्चिम रेलवे सीनियर पीआरओ, जेके जयंति ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह करीब 11.15 बजे वटवा स्टेशन से मणिनगर जा रही भैंसों के झुंड के रेलवे लाइन पर आने के बाद दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे से इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

    बता दें कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत हाल ही में गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल के बीच शुरू हुई है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन की गति 120 किलोमीटर से 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। घटना के बाद रेल मार्ग बाधित हो गया। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इंजन के अलगे हिस्से में मामूली मुकसान हुआ है। इसलिए रेल सेवा में कोई ख़ास असर नही पड़ा है। थोड़ी देर बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।