Modi congratulated Rajnath Singh on his birthday

    Loading

    नई दिल्ली: भारत की वीरता का परिचय आज का दिन देता है। जब भारत के वीर जवानों (Vijay Diwas 2021) ने 50 साल पहले अदम्य साहस और पराक्रम के दम पर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। जिसके बाद आज ही के दिन बांग्लादेश अस्तित्व में आया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों की वीरता को याद किया है। 

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि 50वें विजय दिवस पर मैं मुक्तिजोद्धों, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरता और बलिदान को याद करता हूं। हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया।

    पीएम मोदी का ट्वीट-

    गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस व पराक्रम के प्रतीक विजय दिवस की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन करता हूं। 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने दुश्मनों पर विजय कर मानवीय मूल्यों के संरक्षण की परंपरा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा था।

    अमित शाह का ट्वीट-

    राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर हम 1971 के युद्ध के दौरान अपने सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को याद करते हैं। 1971 का युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। हमें अपने सशस्त्र बलों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

    राजनाथ सिंह का ट्वीट-

    वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि भारतीय सेना के अनुशासन, अदम्य साहस एवं अद्भुत पराक्रम की ऐतिहासिक उपलब्धि है- ‘विजय दिवस’। वर्ष 1971 के युद्ध में अपने अप्रतिम शौर्य से मानवता को गौरवभूषित करते हुए माँ भारती के मस्तक पर विजय का तिलक लगाने वाले सभी वीरों को कोटिशः नमन। जय हिंद!