Raavan Dahan
PTI Photo

    Loading

    नई दिल्ली. असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा (Dussehra) या विजयादशमी (Vijayadashami) आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद दशमी तिथि को दशहरा या विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का अंत किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इस दिन को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक मानते हैं।

    आज देशभर में दशहरा मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में रावण दहन करके दशहरा मनाया जा रहा है। नीचे देखें तस्वीरें और वीडियो।

    पंजाब: दशहरा के मौके पर अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर के बाहर किया ‘रावण दहन’

    पंजाब: दशहरे पर लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में किया ‘रावण दहन’

    बिहार: दशहरा के मौके पर पटना के गांधी मैदान में हुआ ‘रावण दहन’

    उत्तराखंड: दशहरा के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में हुआ ‘रावण दहन’

    लद्दाख: दशहरे पर लेह के पोलो ग्राउंड में किया गया ‘रावण दहन’

    दिल्ली के राम लीला मैदान में रावण दहन हुआ। दशहरा समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शामिल हुए।