नई दिल्ली/त्रिपुरा. आज यानी गुरूवार 16 फरवरी को त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटिंग (Vidhansabha Voting) शुरू हो गई है। इस बाबत आज प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली है। इसी क्रम में हो रहे मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) जी.किरणकुमार दिनाकरो ने बताया कि 3,337 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जिनमें से 1,100 की पहचान संवेदनशील और 28 की पहचान अति संवेदनशील के रूप में की गई है।
#TripuraElections2023 | Voters exercise their franchise in Gomati pic.twitter.com/l1aquRfGW0
— ANI (@ANI) February 16, 2023
28.13 लाख मतदाता करेंगे 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
यहां कुल मिलाकर 13.53 लाख महिलाओं सहित 28.13 लाख मतदाता 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें से 20 महिलाएं हैं। इस बार जहां त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक बीजेपी के टिकट पर धनपुर से चुनाव लड़ रही हैं। CPM के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह वाम-कांग्रेस गठबंधन का चेहरा हैं। जबकि टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
Polling underway for #TripuraElections2023; visuals from polling booths number 54 in Gomati pic.twitter.com/spyIAIPh35
— ANI (@ANI) February 16, 2023
People queue up to cast their votes for #TripuraAssemblyElections2023. Visuals from polling booths number 54 in Gomati
Voting will begin at 7 am pic.twitter.com/2mHKj3UYrH
— ANI (@ANI) February 16, 2023
BJP 55 सीटों पर लड़ रही चुनाव, 12 महिला उम्मीदवार
देखा जाए तो इस चुनाव में BJP 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी IPFT ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा। जबकि CPM 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि 58 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
#WATCH | Tripura CM Dr Manik Saha casts vote in Assembly elections, in Agartala pic.twitter.com/fHpvoCpe4r
— ANI (@ANI) February 16, 2023
वहीं BJP ने सबसे अधिक 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। आज मतदान के दौरान चुनावी मैदान में 259 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला हो जाएगा। 259 में से 20 महिलाएं भी उम्मीदवार हैं जिनमें BJP से 12 महिला उम्मीदवार हैं।
सुरक्षा के पूरे इंतजाम
चुनाव में सुरक्षाव्यवस्था की बात करें तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) जी। किरणकुमार दिनाकरो ने कहा, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए 31,000 मतदानकर्मी और केंद्रीय बलों के 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस के 31,000 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।एहतियाती उपायों के तहत राज्य भर में पहले ही निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और यह 17 फरवरी की सुबह छह बजे तक लागू रहेगी।