File Photo: ANI
File Photo: ANI

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का आगाज हो चुका है। राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज सुबह तापमान में गिरावट (Weather Update) के साथ कोहरे की परत जमी हुई दिखी। साथ ही सर्द हवाएं भी चल रही है। जिससे मौसम और भी ठंडा हो गया है।  मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक पारा और भी गिरेगा। पंजाब (Punjab) और मुंबई (Mumbai) में भी ठंड बढ़ गई है।  

    ज्ञात हो कि इससे पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 19.8 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली में आज उथला कोहरा रह सकता है। दिल्ली में AQI 339 दर्ज किया गया है। यानि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की हवा ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है। 

    वहीं पंजाब में भी कड़ाके की ठंड का आगाज हो चुका है। पारा गिरने के साथ ही अमृतसर में कोहरे की मोटी परत छा गई है। कई जगहों पर लोग ठंड से बचने के लिए आग के पास बैठे दिखाई पड़े। मुंबई में अब लोगों ने ठंड महसूस करना शुरू कर दिया है। पूर्व से आने वाली हवाओं के चलते मुंबई में भी ठंड महसूस की जा रही है।