ठंड का कहर (Photo Credits-ANI Twitter)
ठंड का कहर (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत (Weather Update in India) में ठंड का कहर जारी है। साथ ही सुबह और शाम में घने कोहरे के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  जिसके चलते आने वाले दिनों में भी लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित कई इलाकों में आने वाले तीन-चार दिनों तक ठंड जारी रहेगी।  

    ज्ञात हो कि आईएमडी का कहना है कि बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में आज और कल बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज भी ठंड जारी रहने वाली है।  यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम 17 डिग्री रह सकता है। 

    वहीँ उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी ठंड जारी रहने वाली है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के भोपाल में भी आज तापमान छह डिग्री तक गिर सकता है। जबकि चंडीगढ़ में भी आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां सुबह-शाम कोहरे की चादर रहेगी।

    दूसरी तरफ मुंबई में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यूपी के लखनऊ में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जयपुर की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार के पटना में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।