delhi-weather
File Photo

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी की शुरुआत के बीच अब मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। वहीं अब मौसम विभाग ने देश के भारत पूर्वी राज्यों में बारिश के आसार बताए हैं। IMD की मानें तो आगामी 12 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में दिख सकता है। 

दिल्ली का मौसम

ऐसे में देश की राजधनी दिल्ली में आज 11 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री ररहने की आशंका है। साथ ही राजधानी में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। IMD की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव दिखेगा। साथ ही, यहां आगामी 14 से 16 मार्च के बीच बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। 

UP का मौसम 

इसके साथ ही IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज होता दिख रहा है। आज राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहने के अनुमान हैं। वहीं आगामी 13 मार्च से लखनऊ में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। 

हिमाचल में होगी बर्फबारी 

वहीं IMD के अनुसार आज यानी 11 मार्च को हिमाचल प्रदेश के कल्पा में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि आगामी 12 और 13 मार्च को न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। साथ ही इन 2 दिनों में वहां बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है। 

इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान 

इधर स्काईमेट के अनुसार आज पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। तो वहीं, झारखंड, दक्षिण बिहार, उत्तर पूर्व भारत के शेष हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है। हालांकिमहाराष्ट्र में इस समय गर्मी का आगाज होता दिख रहा है।