भूतों के सबसे डरावनी जगहों में शामिल है राजस्थान का यह शहर, तस्वीरें देख थम जाएंगी सांसें

    Loading

    दुनिया में ऐसे बहुत सी जगह और कई इमारते हैं, जो भूत-प्रेत या भटकती आत्माओं के कारण सुर्खियों में रही हैं। ऐसे स्थान हजारों वर्षों से एक भयानक श्राप को झेल रहे हैं। यहां जाने पर लोगों को नुकसान पहुंचा देते हैं। कुछ लोग देश-विदेश की अजीबोगरीब (Weird Places) जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जो ‘घोस्ट टाउन’ (Ghost Town) यानी भूतों के शहर के नाम से मशहूर हैं। आज हम कुछ किस्सों को जन्म देने वाली जगहों के पीछे की कहानी बता रहे हैं…तस्वीरों (Weird Photos) को देखकर आप इन अजीब शहरों का अंदाजा लगा सकते हैं। 

    ‘अनजाने स्थान’ और ‘रहस्य’ ये दो ऐसे शब्द हैं जिनका नाम सुनते ही लोगों की दिमाग की नसें तिलमिलाने लगती हैं। ऐसी कोई भी बात लोगों को गौर से सुनने में मदद करती हैं। इनके जरिए ही हम डरते हैं, देखने को उतारू होते हैं। राजस्थान के शहर भानगढ़ में स्थित भानगढ़ का किला (Bhangarh Fort Rajasthan) भारत की सबसे डरावनी जगहों (Indian Ghost Town) में से एक है। सूर्यास्त के बाद यहां लोगों का जाना मना है। इसकी पीछे कि कहानी यह है कि, एक जादूगर को यहां की राजकुमारी से प्यार हो गया था और उसने राजकुमारी को अपने बस में करने के लिए काला जादू करने लगा, लेकिन इस बात की भनक राजकुमारी को लग गई। फिर राजकुमारी ने जादूगर की हत्या करवा दी। जादूगर ने मरते-मरते किले को श्राप दे गया। तब से ही किला खंडहर है। 

    कोई नहीं जानता कहा गए लोग ?

    एक दौर में जापान की प्रमुख जगहों में हाशिमा द्वीप (Hashima Island) की गिनती होती थी। जोकि यह द्वीप नागासाकी (Nagasaki) के पास स्थित है।    उस समय वहां कोयला खुदाई का काम होता था। फिर अचानक से काम बंद हो गया, इसके बाद लोग अपने आप कम होने लगे। एक-एक कर सभी लोग द्वीप से गायब हो गए। किसी को अंदाजा नहीं है कि द्वीप (Hashima Japan Ghost Town) पर रहने वाले कहां चले गए? आज भी हाशिमा द्वीप पर पुरानी चीजें वैसे ही रखी हुई है। 

    कैलिफोर्निया का खूबसूरत शहर बना खंडहर 

    अमेरिका के कई शहर भूतों  के शहर के (Ghost Town In America) नाम से  जाने जाते हैं।  इनमें Bodie शहर भी शामिल है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में यह जगह (Bodie, California) शहर में स्थित है। कहा जाता है कि साल 1962 से पहले यह शहर बेहद खूबसूरत था लेकिन अब बिल्कुल वीरान है जानकारों की मानें तो बिली नामक लुटेरे की वजह से यह जगह वीरान हो गई है।

    इटली का पहाड़ी गांव है भूतों का शहर 

    इटली में क्रैको (Craco, Italy) नाम का पहाड़ी गांव है। यह दरअसल भूतों का शहर (Ghost Town) कहलाता है। इतिहासकारों की मानें तो साल 1991 में प्लेग (Plague) और भूस्खलन (Landslide) के चलते लोग गांव से पलायन कर गए थे। तब से ही यह गांव भूतों का बन गया है। यह हॉरर वारदातों (Horror Incidents) के लिए जाना जाता है। शाम ढलने के बाद यहां किसी को भी रुकने की इजाजत नहीं होती है। ​Craco घूमने (Craco Italy Travel) के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।