brijbhushan singh
File Pic

Loading

नयी दिल्ली. राजधानी दिल्ली से मिली बड़ी खबर के बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) मामले में अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट राउज एवन्यू कोर्ट में दाखिल की है। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने कहा है कि, मामले से जुड़ी सभी पीड़िताओं के 164 के तहत बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

जानकारी दें कि, भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर POCSO Act के तहत एक मामला भी दर्ज है। पता हो कि, विनेश फोगट और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष पहलवान बीते 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। जिसमें एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सिंह की गिरफ्तारी की मांग हुई है। 

वहीं दिल्ली पुलिस ने सिंह के खिलाफ दो FIR दर्ज की हैं। जहां पहली FIR नाबालिग पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई है।

हालांकि मामले पर सिंह ने आरोप लगाया था कि POCSO अधिनियम का “बड़े पैमाने पर दुरुपयोग” किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि यह कानून कांग्रेस सरकार ने इसके विभिन्न पहलुओं की जांच किए बिना लाया था। सिंह ने यह भी दोहराया था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। खेल मंत्रालय ने पहलवानों के आरोपों की जांच पूरी होने तक कुश्ती महासंघ की सभी गतिविधियों को फिलहाल रद्द कर रखा है।