PHOTO - ANI
PHOTO - ANI

    Loading

    जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने जयपुर में 167 नई इमरजेंसी एंबुलेंस (emergency ambulances) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं के मामले में राजस्थान (Rajasthan) अच्छी प्रगति कर रहा है। हमारा राज्य चिकित्सा सेवाओं में यूपी और महाराष्ट्र (Maharashtra) जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय औसत से काफी ऊपर है। हम कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

    एक बार फिर उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के एक बयान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को राम को लेकर घेर लिया है। सीएम अशोक गहलोत ने फिर बीजेपी पर निशाना साधा है।   

    उन्होंने कहा राहुल गांधी ने कहा कि वह (BJP और RSS) सिर्फ ‘जय श्री राम’ ही क्यों बोलते हैं? वे ‘जय सिया राम’ क्यों नहीं बोलते? सीता माता का सम्मान पूरा देश करता है। आज देश में डर का माहौल है। उन्होंने वहां भी बांट दिया, उन्होंने सीता और राम को भी बांट दिया। 

    बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए खेल खेल रही है। राहुल गांधी जी ने पूछा कि उन्होंने (बीजेपी) ‘जय सिया राम’ क्यों नहीं कहा? पूरा देश ‘सीता माता’ का सम्मान करता है। वे ‘जय श्री राम’ कहकर लोगों को भड़काते हैं और भय और क्रोध पैदा करते हैं। उन्होंने (भाजपा) भगवान राम और देवी सीता को विभाजित किया।