union-budget-2021-customary-halwa-ceremony-to-be-held-on-january-23
फाइल फोटो

    Loading

    नई दिल्ली: देश के लिए आम बजट काफी महत्वपूर्ण होता है। जो वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) द्वारा 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाता है। इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  (Nirmala Sitharaman) बजट (Union Budget 2022-2023) पेश करेंगी। बता दें कि, बजट काफी प्रक्रिया के बाद तैयार होता है और उसे वित्त मंत्री द्वारा संसद में पढ़ा जाता है। इससे पहले एक बेहद खास रस्म निभाई जाती है। उसे हलवा सेरेमनी कहते है। 

    क्या है हलवा सेरेमनी  

    हर साल  बजट पेश करने के पहले वित्त मंत्रालय के ऑफिस में एक बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाया जाता है और बजट में शामिल सभी अधिकारियों को दिया जाता है। खुद वित्त मंत्री खुद इस कार्यक्रम की अगुवाई करते हैं। उनके अलावा वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी इस रस्म में शामिल होते हैं।

    भारतीय परंपरा के मुताबिक कुछ भी नया काम शुरू करने से पहले मीठे की परंपरा रही है, वहीं वजह इस रस्म के पीछे है। इसलिए ही बजट को प्रिंटिंग के लिए भेजने से पहले इस परंपरा को निभाया जाता है।वहीं, भारतीय परंपरा में हलवे को काफी शुभ माना जाता है।

    दूसरी तरफ, रिसर्च  में भी सामने आया है कि, मीठा खाने से सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए बजट प्रक्रिया में हलवा सेरेमनी की शुरुआत  की गई। इस सेरेमनी के बाद बजट बनाने की प्रक्रिया में जुड़े मंत्रालय के करीब 100 कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में बनी प्रिटिंग प्रेस में अगले कुछ दिनों नजरबंद कर दिया जाता है। जहां उनसे कोई बाहरी व्यक्ति संपर्क नहीं कर सकता। यह इसलिए भी किया जाता है कि बजट पेश करने के पहले लीक न हो। 

    आम बजट क्या है 

    हर साल आम बजट संसद में 1  फरवरी को किया जाता है। और यह बजट केंद्रीय वित्त मंत्री पेश करते है। हर साल पेश की जाने वाली वार्षिक वित्त रिपोर्ट को ही ‘आम बजट’ कहा जाता है। जिसमें  अकाउंट्स स्टेटमेंट, अनुमानित प्राप्तियां,1 अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी वित्त वर्ष के लिए अनुमानित खर्च का विस्तृत विवरण होता है। हालांकि, इसमें शामिल सरकारी योजनाओं पर होने वाले खर्च की मंजूरी संसद पर निर्भर करती है। बजट के माध्यम से वित्त मंत्री टॅक्स, शुल्कों और ऋणों के माध्यम से धन जुटाने के लिए संसद की मंजूरी चाहते हैं।

    अब पेपरलेस तरीके से पेश किया जाता है बजट 

    उल्लेखनीय है कि, हलवा सेरेमनी होने के बाद बजट के पेपर की प्रिंटिंग का काम शुरू हो जाता था, लेकिन साल 2021 से बजट को पेपरलेस कर दिया गया है। अब बजट सॉफ्ट कॉपी में टेबलेट डिवाइस में संसद में पहुंचता है। बता दें कि, पिछले साल पहली बार बजट को पेपरलेस फॉर्म (सॉफ्ट कॉपी) में पेश किया गया था।