National Girl Child Day 2023

    Loading

    नई दिल्ली : हर साल 24 जनवरी यानी आज के दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day 2023 ) मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही देशभर की लड़कियों को सशक्त बनाना है। इसके साथ ही इसकी शुरुआत लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए की गई थी। 

    राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास 

    आपको बता दें कि हर साल 24 जनवरी को मनाए जाने वाला राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत साल 2008 में की गई थी। इसकी शुरुआत महिला और बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा भारतीय समाज में लड़कियों (Girls) के सामने आने वाली असमानताओं के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए की गई थी। 

    क्या है इस दिन की खासियत 

    दरअसल, इस दिन को संगठित कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। जिसमें चाइल्ड सेक्स रेशियो, सेव द गर्ल चाइल्ड और लड़कियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण के निर्माण के बारे में जागरूकता अभियान शामिल हैं। साल 2019 में, यह दिवस ‘एम्पावरिंग गर्ल्स फॉर ए ब्राइटर टुमॉरो’ थीम के साथ मनाया गया था।

    साल 2020 की थीम ‘मेरी आवाज, हमारा साक्षा भविष्य’ रही और 2021 की बालिका दिवस की थीम ‘डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी’ है। राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 की थीम ‘उमंग रंगोली उत्सव’ के तौर पर मनाई गई। हा