PHOTO - ANI
PHOTO - ANI

    Loading

    पटना: बिहार (Bihar) में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चलती बस में महिला के साथ कुछ मनचलों से छेड़छाड़ (Molestation) किया तो अपनी इज्जत बचाने के लिए उसने चलती बस से छलांग लगा दी। जिससे उसे गंभीर चोट आ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है।  जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पुलिस गश्त (police patrolling) के दौरान महिला लहूलुहान हालत में मिली थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

    पूर्णिया, एसपी आमिर जावेद ने बताया कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। बस में कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, बचने के लिए वह बस से कुद गई। महिला घायल हुई। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया लाया गया। मामले में पीड़िता का बयान दर्ज़ कर कार्रवाई की जा रही है।

    आमिर जावेद ने बताया कि बायसी पुलिस को गश्ती के दौरान एक 30-35 साल की महिला घायल अवस्था में मिली। महिला को हमारी गश्ती गाड़ी ने वहां से उठाया। उन्होंने बताया कि वो वैशाली से सिलीगुड़ी जा रही थी। पूर्णिया के सरकारी अस्पताल के डॉ. सीके सिन्हा ने बताया की महिला के सिर में चोट लगी हुई है और उसकी हालत अभी गंभीर है।