VInesh Phogat

    Loading

    नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री के साथ बैठक के बीच महिला पहलवान विनेश फोगट का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, अगर उन लोगों की बात नहीं मानी गई तो कल फिर धरना देंगी। विनेश फोगट ने कहा, ‘हम सभी मुद्दे रख रहे हैं। ये सिर्फ कुश्ती की बात होती तो क्या पता एक घंटे की बैठक में समाधान हो जाता। ये एक लड़की का नहीं बहुत सारी लड़कियों का मामला है। हम खुले तौर पर एक-एक का खुलासा नहीं कर सकते, इस तरह से उनके जीवन और परिवारों को खतरा होगा।’

    We’re presenting all issues.Had it been only about wrestling,matter would’ve been resolved in an hr-long meeting.But it’s a big issue. It’s not about just one but several girls.We can’t disclose openly, we would be threatening their lives&families that way: Wrestler Vinesh Phogat pic.twitter.com/gdkdCBRzOD

    — ANI (@ANI) January 20, 2023

    शाम 6 बजे होंगी मीटिंग 

    पहलवान विनेश फोगाट ने आगे कहा कि, हमने केंद्रीय खेल मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने हमें शाम 6 बजे एक बार फिर मिलने का समय दिया है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन पर हम असंतुष्ट थे।  उन्होंने कहा कि, हम इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सभी पहलवान हमारे साथ हैं। उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि मौजूदा कुश्ती संघ को भंग होना चाहिए।’

    खेल मंत्री के साथ बैठक बेनतीजा

    शीर्ष भारतीय पहलवानों की केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ गुरुवार रात हुई बैठक बेनतीजा रही क्योंकि उन्होंने सरकार के डब्ल्यूएफआई को तुरंत भंग करने की अपनी मांग से पीछे हटने से इनकार कर दिया।  डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के दूसरे दिन गुरुवार को रात करीब 10 बजे मैराथन बैठक शुरू हुई। पहलवान रात एक बजकर 45 मिनट पर ठाकुर के घर से निकले और बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से बात नहीं की। 

    डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ धरना 

    ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक, विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट और अन्य सहित प्रतिष्ठित भारतीय पहलवान पिछले दो दिनों से जंतर-मंतर पर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए धरना दे रहे हैं।