जीत के बाद आज दिल्ली आएंगे योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात; मंत्रिमंडल पर लग सकती है मुहर

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) में भाजपा (BJP) ने प्रचंड जीत हासिल की है। गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर 272 सीट पर जीतकर सरकार में वापसी की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दिल्ली आ सकते हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात कर सकते हैं। इसी के साथ वह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से भी मुलाकात करेंगे।

    मंत्री मंडल पर लग सकती है मुहर

    यूपी में प्रचंड जीत मिलने के बाद अब नई सरकार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसको लेकर शुक्रवार में बैठक होने वाली है। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी के साथ स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा राज्य भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार योगी सरकार 2.0 में शामिल होने वाले मंत्रियों पर भाजपा और संघ नेताओं की पूर्ण सहमती के बाद इसपर मुहर लगेगी। 

    बेबीरानी मौर्य बन सकती हैं उपमुख्यमंत्री

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को भाजपा नेतृत्व व्=बड़ी जिम्मेदारी देती हुए उपमुख्यमंत्री बना सकती है। इसी के साथ कन्नोज से जीते असीम अरुण, पूर्व ईडी अधिकारी और सरोजनीनगर से चुनाव जीते राजेश्वर सिंह को भी मंत्री मंडल में शामिल किया जासकता है। इसी के साथ पुराने मंत्रिमंडल के कई पुराने चेहरे को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इसी के साथ एमएलसी अरविंद कुमार भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। 

    कईयों का कटेगा पत्ता 

    मिली जानकारी के अनुसार, पिछले मंत्रिमंडल में शामिल कई लोगों का पत्ता काटा जा सकता है। जिन में वह मंत्री शामिल हैं, जो बेहद कम वोट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। वहीं इस बार दो उपमुख्यमंत्री होंगे की नहीं यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

    सहयोगियों को भी मिलेगा मंत्रिमंडल 

    योगी सरकार में सहयोगी निषाद और अपना दल(एस) के विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। दोनों दलों से एक या दो लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है। 

    जल्द होगी की विधायक दल की बैठक 

    केंद्र की हरी झंडी मिलते ही राज्य में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें योगी को विधायक दल का नेता चुना जायेगा। इसके बाद मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि, शपथ ग्राहण समारोह में पीएम मोदी, जीपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित भाजपा शाषित प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित गठबंधन के साथी मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।