जीत के लिए चेन्नई को बनाना होगा 176

Loading

-विनय कुमार.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL T20, 2020) का 7वाँ मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दिल्ली ने चेन्नई को 176 रनों का लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 और मार्कस स्टोइनिस 5 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 64 रन, पृथ्वी शॉ ने बनाए। शिखर धवन ने 35 और अय्यर ने 26 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए पीयूष चावला ने 2 और सैम करन ने 1 विकेट लिया।

पृथ्वी शॉ का पहला IPL 50

पृथ्वी शॉ 43 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला की गेंद पर CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें स्टंप किया। पृथ्वी ने पारी में 9 चौके और 1 छक्का जड़ा। शिखर धवन 35 रन बनाकर आउट हुए। 27 गेंद की पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। पीयूष चावला ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। श्रेयस अय्यर ने 22 गेंद पर 26 रन बनाए। सैम करन की गेंद पर धोनी ने उनका कैच लिया। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 और मार्कस स्टोइनिस 5 रन बनाकर आउट हुए।