Dhoni gave special gift to Hardik and Kunal Pandya, Mumbai Indians share photo
Image/Mumbai Indians/Instagram

Loading

मुंबई: आईपीएल (IPL) के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम को शुक्रवार को 10 विकेट से हराया। इसके साथ ही, मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है, जिसने CSK को 10 विकेट से IPL में शिकस्त दी है।  मैच ख़तम होने के बाद, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने मुंबई इंडियंस के हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया, जिसको मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Whose wardrobe is this getting into? 😋 . #OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL #CSKvMI @hardikpandya93 @krunalpandya_official @mahi7781

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians) on

 

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद धोनी ने हार्दिक और क्रुणाल को चेन्नई टीम की अपनी जर्सी गिफ्ट के तौर पर दी है।  हार्दिक और क्रुणाल ने इसकी फोटो भी क्लिक करवाई है। हार्दिक और क्रुणाल दोनों ही इंटरनेशनल लेवल पर धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं और एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। 

हालांकि, मैच मुंबई इंडियंस ने जीता लेकिन अपनी स्पोर्ट्समैनशिप के लिए मशहूर धोनी ने इस गेस्चर के साथ एक बार फिर से अपनी स्पोर्ट्समैनशिप साबित की है। इससे पहले भी धोनी अपनी जर्सी गिफ्ट कर चुके हैं। इस तरह से गिफ्ट के तौर पर दी हो। कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई के बीच खेले गए मैच के बाद जोस बटलर को भी धोनी ने अपनी जर्सी दी थी। 

बता दें कि, मुंबई और चेन्नई के बीच शुक्रवार को हुए मैच में हुई मुंबई की जीत में गेंदबाज़ों का रोल अहम रहा। बेहतरीन बोलिंग से टीम को मैच में मज़बूत पकड़ मिली। इस मच में टीम मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 4 विकेट झटके और महज़ 18 रन दिए।