मुंबई इंडियंस के खिलाफ के.एल. राहुल टॉप

Loading

-विनय कुमार.

IPL T20, 2020 के ताज़ा सीज़न में UAE के अबु धाबी में खेले गए मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (IPL) के मैच में KXIP के कप्तान के.एल. राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (70), कीरोन पोलार्ड (47*) और हार्दिक पांड्या (31*) की ताबड़तोड़ पारियों के बल पर 191 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।

इस सीज़न शानदार फॉर्म में चल रहे KXIP के कप्तान के.एल. राहुल का बल्ला कुछ खास नहीं बोल पाया। आज राहुल 19 गेंद खेलकर 1 चौके की मदद से 17 रन ही बना पाए और राहुल चाहर की गेंद पर बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बावजूद राहुल ने नाम एक खास उपलब्धि ज़रूर जुड़ गई।

फास्टेस्ट 500 बनाने का रिकॉर्ड

के.एल. राहुल ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आज के मैच में जैसे ही उन्होंने 14 रन पूरे किए यह उपलब्धि उनके नाम हो गया। राहुल ने अपने IPL T20 के करियर में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अभी तक सिर्फ 11 मैच ही खेले हैं, लेकिन 503 रन ठोक डाले। हां,  वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम शॉन मार्श का है, जिन्होंने 12 मैचों में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 526 रन बनाया है।

सबसे ऊपर सुरेश रैना

संजू सैमसन तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 16 मैचों में 506 रन बनाए हैं। IPL T20 में मुंबई इडियंस (MI) के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले में सुरेश रैना का नाम सबसे ऊपर आता है, जिन्होंने 34 मैचों में 844 रन बनाया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 36 मैचों में 720 और एबी डिविलियर्स 22 मैचों में 711 रनों के साथ टॉप 3 पर काबिज हैं।