KL Rahul

Loading

-विनय कुमार.

IPL T20 सीज़न-13 के 6ठे मैच में आज किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने दुबई के स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ भिड़ंत के लिए उतरी। आरसीबी (RCB) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बल्लेबाजी के किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को बुलाया। पंजाब की टीम ने शानदार शुरुआत की।

सचिन तेंडुलकर का बड़ा रिकॉर्ड टूट गया
के.एल.राहुल ने IPL T20 में अपने करियर का तीसरा शतक लगाया। इस शतक के साथ के.एल.राहुल ने आईपीएल (IPL T20) के इतिहास में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेडुलकर के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया और एक शानदार कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। राहुल ने आरसीबी (RCB) के खिलाफ आतिशी पारी खेलते हुए 69 गेंदों में 132 रनों की पारी खेली और 206 रनों  विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। आज के मैच में 2 रन बनाते ही राहुल ने आईपीएल (IPL T20) में 2000 रन पूरा कर लिया। और, इसके साथ सचिन तेंडुलकर का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। 

सबसे तेज़ 2000 रन राहुल के नाम
आईपीएल (IPL T20) में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड राहुल के नाम हो गया। उन्होंने यह करिश्मा IPL T20 में अपनी 60वीं पारी के दौरान किया। जबकि, सचिन तेंडुलकर ने मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के लिए हुए खेलते हुए अपनी 63वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था। 

ओवरऑल खिलाडियों में क्रिस गेल सबसे तेज़
IPL T20 के इतिहास में अगर ओवरऑल  की बात की जाए तो क्रिस गेल के.एल.राहुल और सचिन तेंडुलकर से बहुत ही ज़्यादा तेज़ हैं। सबसे तेज़ 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने सिर्फ़ 48 पारियों में इस आंकड़े को पार किया था। 

राहुल का तीसरा शतक, डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी
RCB के ख़िलाफ़ इस मैच के दौरान के.एल.राहुल ने 62 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्के की मदद से अपने IPL T20 करियर का तीसरा शतक लगाया। राहुल नेIPL T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस सूची में एबी डिविलियर्स के साथ चौथे नंबर पर काबिज हो चुके हैं। 

सबसे ज़्यादा शतक क्रिस गेल के नाम
IPL T20 टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का कीर्तिमान क्रिस गेल का नाम है। गेल ने अब तक 6 शतक के साथ पहले नंबर पर हैं। RCB के कप्तान विराट कोहली 5 शतक के साथ दूसरे नंबर पर और, डेविड वार्नर के साथ शेन वॉटसन 4 शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

बतौर कप्तान डेविड वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ा
KXIP के कप्तान के.एल.राहुल ने बतौर कप्तान IPL T20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। उन्होंने डेविड वॉर्नर की ओर से पिछले साल बतौर कप्तान 126 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। राहुल ने KXIP किंग्स इलेवन पंजाब के नाबाद 132 रन ठोके और यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दो बार मिला जीवन दान
ग़ौरतलब है कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ख़िलाफ़ खेलते हुए के.एल.राहुल को पारी के दौरान 2 बार जीवनदान भी मिला। कप्तान विराट कोहली ने पहले 83 रन के स्कोर पर और फिर 89 के स्कोर पर राहुल का दूसरा कैच छोड़ा, जिसके बाद राहुल ने 49 रन और बनाए और टीम का स्कोर 206 पर पहुंचा दिया।