Photo: Twitter
Photo: Twitter

    Loading

    मुंबई: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) वह क्रिकेटर (Cricketer) हैं, जिनकी फैन फोल्लोविंग (Fan Following) की कोई कमी नहीं है। भले ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से सन्यास ले लिया है, लेकिन इनके चाहने वाले आज भी इनकी बल्लेबाज़ी देखने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में बीते बुधवार को हुए चेन्नई और कोलकाता (CSK Vs KKR) के बीच मुकाबले में चेन्नई के कप्तान धोनी ने भले ही छोटी पारी खेली थी, लेकिन इस पारी को देख उनके फैंस बेहद खुश हुए थे। धोनी ने इस मैच में 17 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इस पारी में उन्होंने जबरदस्त छक्का (Six) भी जड़ा। 

    धोनी ने प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की 18वें ओवर में उन्होंने एक चौका और एक छक्का जमाया था। कृष्णा की गेंद पर धोनी ने इस सीजन में अपना पहला छक्का जड़ा था। धोनी (Dhoni) ने केवल 8 गेंद पर धमाकेदार 17 रनों की पारी खेली। इस पारी को देख सोशल मीडिया पर लोग रिएक्ट भी करना शुरू कर दिए थे।

    धोनी का सिक्स देखकर लोग सोशल मीडिया पर लिखने लगे माही मार रहा है।

    वहीं ट्विटर पर ‘माही मार रहा है’ टॉप पर ट्रेंड करने लगा था। बाद में आंद्रे रसेल की गेंद पर कप्तान मॉर्गेन ने कैच पकड़कर उन्हें वापस पवेलियन भेजा दिया।

    सोशल मीडिया पर धोनी के इस पारी की खूब वाहवाही भी हो रही है।

    अब अगर मैच की बात करें तो, सीएसके ने केकेआऱ के खिलाफ 20 ओवर में 220 रन बनाए। जिसमें डुप्लेसी ने 60 गेंद पर 95 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में डुप्लेसी ने 9 चौके और 4 खूबसूरत छक्के जमाए। डुप्लेसी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी फॉर्म में नज़र आए। उन्होंने 42 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 19।1 ओवर में 202 रन पर सिमट गयी।