Lungi Ngidi

Loading

-विनय कुमार.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एम.एस.धोनी ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल 2020 के चौथे मैच में राजस्थान राॅयल्स (RR) के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया। बनाए। जैसे जैसे पारी आगे बढ़ रही थी, चेन्नई की गेंदबाजी बिगड़ रही थी। कप्तान धोनी ने पारी के आखिरी ओवर की बोलिंग डेथ ओवर स्पेशलिस्ट लुंगी नगिडी को दिया। राजस्थान रॉयल्स (RR) के धुरंधर गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इस ओवर में 4 छक्के जड़ दिए और आख़िरी ओवर में राजस्थान को 30 रन मिले, जिसमें 2 नो-बॉल और 1 वाइड बॉल भी शामिल था।

नगिडी बहुत महंगे साबित हुए। जिसके कारण उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। IPL T20 के 20वें ओवर में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। हालांकि,  उनके साथ (2020 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ) किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के क्रिस जॉर्डन और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के अशोक डिंडा (2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ) संयुक्त रूप से इस शर्मनाक रिकॉर्ड के टॉप पर हैं।

यही धोनी की येलो आर्मी को महंगी पड़ गई। सीएसके (CSK) 6 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। और, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 16 रन से मैच जीत कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। चेन्नई के फाफ डुप्लेसिस ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 37 गेंदों पर 72 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 7 छक्के शामिल हैं। धोनी ने भी आख़िरी ओवर में 3 छक्के लगातार जड़े, पर काम नहीं आया। चेन्नई 16 रनों से हार गई।