Shikhar Dhawan
File Photo

    Loading

    भारतीय लीग क्रिकेट के महाकुंभ के ताज़ा सीजन में बीते मंगलवार यह कल 20 अप्रैल की शाम दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम में हाई वोल्टेज भिड़ंत देखी गई। अंतिम ओवर तक लक्ष्य का पीछा करने के लिए मजबूर करने और अपने घातक गेंदबाजों के प्रदर्शन की ताकत पर जीत हासिल करने की हिटमैन रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस की रणनीति दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फुस्स हो गई।  

    मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को जीत केलिए 138 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स जीतने की लय पकड़ चुकी थी, लेकिन मुंबई इंडियंस के खतरनाक तेज़ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) की टाइट गेंदबाजी के कारण मैच अंतिम ओवर तक चला गया। 

    हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रही। दिल्ली कैपिटल्स की जीत में टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज गब्बर उर्फ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की भूमिका खास रही जिन्होंने 42 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। इस मैच के साथ उन्होंने अपने नाम वो कीर्तिमान जोड़ लिया जो कोई भी अभी तक नहीं कर सका था।

    रचा एक नया इतिहास

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में खेलते हुए शिखर धवन आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास के ऐसे सलामी बल्लेबाज बने जिसने पहली बार आईपीएल में 5000 रन बनाया। गब्बर शिखर धवन ने जैसे ही 24वां रन बनाया, उन्होंने बताैर ओपनर 5000 रन बनाने का इतिहास रच दिया। 

    मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 160 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है, जिसमें 18 बार नॉट आउट भी रहे हैं। गौरतलब है कि शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने से पहले मुंबई इंडियंस, डेक्कन चाजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।

    दूसरे नंबर पर हैं डेविड वार्नर

    बताैर सलामी बल्लेबाज आईपीएल टूर्नामेंट में  सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन के बाद दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर हैं (David Warner Captain Sunrisers Hyderabad SRH) जिन्होंने 124 पारियों में 4692 रन बनाए हैं और आईपीएल की ‘रन-यात्रा’ अभी जारी है। फिलहाल वॉर्नर शिखर धवन से काफी पीछे हैं। 

    तीसरे नंबर पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) हैं, जिन्होंने 122 पारियों में 4480 रन बनाए हैं। क्रिस गेल इस सीजन IPL 2021 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru RCB) के लिए खेल रहे हैं। चाैथे नंबर पर गाैतम गंभीर (Gautam Gambhir) हैं, जिन्होंने 123 पारियों में बताैर ओपनर 3597 रन बनाए हैं, अब प्रफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

    ‘दिल्ली कैपिटल्स’ ने 6 विकेट से जीता मैच

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ कल चेन्नई के मुकाबले की बात की जाए तो हिटमैन रोहित शर्मा की घातक पलटन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ‘दिल्ली कैपिटल्स’ (Delhi Capitals) के सामने जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य रखा था। 

    दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कल अमित मिश्रा ने घातक गेंदबाजी की और 24 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 137 रन पर ठहर गई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी ‘दिल्ली कैपिटल्स’ की टीम ने जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट रहते हिटमैन रोहित शर्मा की घातक मंडली तो धूल चटा दी। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का विकेट जल्दी गिर चुका था। 

    लेकिन, शिखर धवन और स्टीव स्मिथ की बेहतरीन तालमेल और सधी हुई बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की जीत की मजबूत नींव डली। हालांकि, विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन 45 और स्टीव स्मिथ 33 रन पर आउट हो गए। उसके बाद टीम के युवा कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। ललित यादव ने नाबाद 22 और शिमरोन हेटमायर ने नाबाद 14 पारी खेलते हुए अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स 5 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। इस ताज़ा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की 4 मैचों में ये तीसरी जीत रही,  जबकि मुंबई इंडियंस को दूसरी हार मिली।

    -विनय कुमार