Apple ‘One More Thing’ Event आज! कंपनी कर सकती है बड़ी घोषणाएं, जानें कैसे देखें लाइव स्ट्रीम

Loading

विश्वभर की प्रसिद्ध स्मार्टफोन मेकर कंपनी Apple आज एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन करने जा रही है। कंपनी ने इस इवेंट का नाम ‘One More Thing’ रखा है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने iPhone 12 को लॉन्च किया था। वहीं कंपनी का यह इवेंट इस साल का चौथा बड़ा इवेंट है। Apple इस इवेंट के ज़रिए कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकती है। इसके अलावा यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि इस इवेंट में MacBook मॉडल्स समेत कई नए डिवाइस पेश किए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं Apple ‘One More Thing’ से जुड़ी सभी जानकारियां…

कैसे देखें लाइव इवेंट ?
Apple ‘One More Thing’ इवेंट को आज यानि 10 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। यह इवेंट 10am PST यानि भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे शुरू होगा। वहीं कोरोना महामारी की वजह से इस इवेंट को Apple Park से वुर्चअली ही स्ट्रीम किया जाएगा। आप इस इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV app और YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। 

कई चीज़ों से उठ सकता है पर्दा-
Apple के ‘One More Thing’ इवेंट में कंपनी बहुत सी बड़ी घोषणाएं कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन कई लीक्स रिपोर्ट की मानें तो यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस इवेंट में Apple के silicon पर आधारित MacBook मॉडल्स से पर्दा उठाया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने नए हार्डवेयर और चिपसेट का भी एलान कर सकती है। वहीं इस इवेंट के नाम ‘One More Thing’ को भी देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी किसी खास प्रोडक्ट से पर्दा उठाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस इवेंट में custom silicon पर आधारित अपना पहला कंप्यूटर भी पेश कर सकती है।