BSNL का Eid 2020 स्पेशल प्लान लॉन्च, मिलेगा 30GB डाटा और फुल टॉकटाइम

Loading

भारत की टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने इस साल के ईद के अवसर पर एक बढ़िया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया हैं। BSNL के इस प्लान की कीमत 786 रूपये हैं। इसमें प्लान में यूजर्स को 30GB हाई स्पीड इंटरनेट डाटा और फुल टॉकटाइम मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 90 की हैं। यह ऑफर सिर्फ 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान सिर्फ केरल, गुजरात और आंध्रप्रदेश में ही उपलब्ध हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि यह प्लान अन्य सर्किल में भी जल्द उपलब्ध हो सकता हैं। इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट या अन्य किसी रिचार्ज शॉप्स से खरीदा जा सकता हैं।    

BSNL के अन्य प्लान की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में 18 रूपये वाला नया कॉम्बो 18 प्री-पेड प्लान लॉन्च किया हैं। कंपनी ने यह प्लान सिर्फ तमिलनाडु सर्किल में लॉन्च किया हैं। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.8GB हाई स्पीड इंटरनेट डाटा मिलता हैं। डाटा खत्म होने के बाद इसकी स्पीड 80kbps हो जाएगी। साथ ही यूजर्स को BSNL और अन्य नेटवर्क्स पर कालिंग के लिए 250 मिनट मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी मात्र दो दिनों की हैं।

यह प्लान तमिलनाडु के अलावा छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, चेन्नई, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और उत्तराखंड में भी उपलब्ध है।