क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का बड़ा तोहफा, फीचर्स फोन लिए लॉन्च किया JioCricket ऐप

Loading

देश की मशहूर टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूज़र्स को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। अब Jio Phone यूज़ करने वालों को भी मिलेगी क्रिकेट से जुडी हर एक अपडेट। कंपनी ने Jio Phone के लिए JioCricket ऐप लॉन्च किया है। जिसकी मदद से यूज़र्स Jio Phone में क्रिकेट के सभी अपडेट देख पाएंगे। इसके अलावा वें मैच का लाइव स्कोर और वीडियो भी देख सकते हैं। इस ऐप को खासतौर पर IPL टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। जियो फोन में यह जियोक्रिकेट ऐप कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। 

कई भाषाओं में होगा उपलब्ध-
Jio Phone में JioCricket ऐप कुल 9 भाषाओं में उपलब्ध है। यह भाषाएं बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू है। वहीं यूज़र्स Jio Cricket Play Along गेम इस ऐप के अंदर ही खेल सकेंगे। जो कि हिंदी और अंग्रेजी के साथ आता है। यूज़र्स इस ऐप को Jio Store के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। Jio Cricket Play Along में यूज़र्स मैच अपडेट्स का पूर्वानुमान लगा सकते हैं। इसमें 50,000 रुपये तक के रिलायंस वाउचर्स शामिल होते हैं।